पटना सिटी : बूथ नहीं तो वोट नहीं का लगा नारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2019 9:49 AM
पटना सिटी : पटना सदर प्रखंड के मिर्जापुर गांव के ग्रामीणों ने बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए दूसरे गांव में जाकर मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है. मंगलवार को गांव में लोगों ने प्रदर्शन भी किया. आंदोलन में शामिल शत्रुघ्न राय ने बताया कि फतुहा विधानसभा क्षेत्र व पटना […]
पटना सिटी : पटना सदर प्रखंड के मिर्जापुर गांव के ग्रामीणों ने बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए दूसरे गांव में जाकर मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है. मंगलवार को गांव में लोगों ने प्रदर्शन भी किया. आंदोलन में शामिल शत्रुघ्न राय ने बताया कि फतुहा विधानसभा क्षेत्र व पटना साहिब संसदीय सीट में आने वाले मिर्जापुर गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदान केंद्र नहीं बना कर साजिश के तहत माधोपुर गांव में संसदीय सीट के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है.
जबकि पहले सिंचाई विभाग के गोदाम बरमूता नाला के समीप में मतदान केंद्र बनता था. ग्रामीण रंजीत भट्ट व्यास व रमाशंकर कुंवर ने बताया कि दूसरे गांव में मतदान केंद्र बनाये जाने के बाद होने वाली समस्या से चुनाव आयोग व डीएम को लिखित तौर पर अवगत कराया गया, समाधान नहीं हो सका. जबकि यह राजस्व ग्राम है. गांव में लगभग साढ़े चार सौ से अधिक मतदाता हैं.
जिसमें वृद्ध, महिला, दिव्यांग को मताधिकार का उपयोग करने के लिए लगभग साढ़े तीन किलो मीटर दूर दूसरे गांव में जाना पड़ेगा. ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट कहा कि गांव में बूथ नहीं बना, तो वह मतदान करने वहां नहीं जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










