पटना : आज अंतिम दिन का होगा नामांकन

Updated at : 29 Apr 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज अंतिम दिन का होगा नामांकन

पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का मामला पटना : जिले में पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अंतिम नामांकन होगा. सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन करने का समय निर्धारित किया गया है. अभी तक 37 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. सोमवार को अंतिम […]

विज्ञापन
पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का मामला
पटना : जिले में पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अंतिम नामांकन होगा. सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन करने का समय निर्धारित किया गया है. अभी तक 37 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण अधिक उम्मीदवारों को पर्चा दाखिल करने की संभावना है. वहीं, पाटलिपुत्र से राजद व भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार ने भी नामांकन कर दिया है.
जानकारी के अनुसार बड़े नामों में अब केवल पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन किया जाना बाकी है. सोमवार के बाद 30 अप्रैल को सभी उम्मीदवारों के नामों की स्क्रूटनी होगी, जबकि दो मई को दिन के तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. गौरतलब है कि इन दोनों लोकसभा में 19 मई को मतदान होना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन