माल्या, नीरव और मेहुल की जेब से पैसा निकाल किसानों को दूंगा : राहुल
Updated at : 27 Apr 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी, तो देश से अरबों रुपये लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी व मेहुल चौकसी समेत तीन दर्जन से ज्यादा भगाेड़ों की जेब से पैसा निकाल कर किसानों की जेब में डालूंगा. किसानों की गरीबी दूर करना हमारी प्राथमिकता है. युवाओं […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी, तो देश से अरबों रुपये लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी व मेहुल चौकसी समेत तीन दर्जन से ज्यादा भगाेड़ों की जेब से पैसा निकाल कर किसानों की जेब में डालूंगा. किसानों की गरीबी दूर करना हमारी प्राथमिकता है.
युवाओं को रोजगार व महिलाओं की सुरक्षा हमारा मुख्य मुद्दा है. वह शुक्रवार को समस्तीपुर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को चुनाव सभा में संबोधित कर रहे थे. इस चुनाव सभा में राहुल गांधी के साथ पहली बार राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. इससे पहले राहुल गांधी की हुई चारों चुनाव सभाओं में तेजस्वी शामिल नहीं हुए थे.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर अाम बजट से पहले किसानों के लिए अलग बजट बनेगा. बजट में जो एक बार लिख दिया जायेगा, वह पैसा किसानों को हर-हाल में मिलेगा़ कर्ज नहीं लौटाने वाला कोई भी किसान जेल नहीं जायेगा़
आज 20 हजार रुपये कर्ज नहीं लौटाने वाला किसान जेल में होता है़ देश का लाखों करोड़ रुपये लूटने वाला बाहर घूम रहा है़
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बहुत लूटा है़ सिर्फ 15 लोगों को 5.55 लाख करोड़ रुपये दे दिये गये. मोदी किसानों के बारे में नहीं बोलते, सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बोलते है़ं उन्होंने गरीबों, किसानों और मजदूरों पर सर्जिकल स्ट्राइक चलाने का काम किया है़
न्याय योजना से आम जनता की जेब में जायेगा पैसा
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो न्याय योजना के तहत आम जनता की जेब में पैसा जायेगा़ मोदी जी ने लाखों बैंक अकाउंट खोले हैं, उन खातों में पैसा हम डालेंगे. देश में 25 करोड़ लोग गरीब हैं.
पांच करोड़ महिलाओं के बैंक खाताें में भी छह हजार रुपये मासिक डाले जायेंगे़ इस योजना का सबसे अधिक फायदा बिहार की जनता को होने जा रहा है़ मोदी ने घोषणा के बावजूद 15 लाख रुपये नहीं दिये़
बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता की अदालत में तारीख नहीं पड़ती है, सीधे फैसला होता है़ यह पार्टी, व्यक्ति और महागठबंधन का चुनाव नहीं है़ देश और आरक्षण बचाने का, लालू जी को बचाने का चुनाव है़
रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गर्मी की आग में भाजपा का दफन होना तय है़ बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन जीतेगा. सभा का की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने की और संचालन विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




