अश्विनी चौबे, आरके सिंह, जगदानंद, कौशलेंद्र मीरा कुमार समेत 66 ने दाखिल किया नामांकन
Updated at : 27 Apr 2019 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के सांतवें चरण के लिए आरा से आरके सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे व जगदानंद सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र समेत 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इस चरण में नालंदा, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, पटना साहिब, आरा, सासाराम, काराकाट लोकसभा क्षेत्रों के साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. अपर मुख्य […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के सांतवें चरण के लिए आरा से आरके सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे व जगदानंद सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र समेत 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इस चरण में नालंदा, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, पटना साहिब, आरा, सासाराम, काराकाट लोकसभा क्षेत्रों के साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नालंदा में 10 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया.
इसमें जदयू के कौशलेंद्र कुमार और हम के अशोक कुमार आजाद प्रमुख प्रत्याशी हैं. वहीं, पटना साहिब में छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें भाजपा के रविशंकर प्रसाद प्रमुख हैं. पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.
आरा से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें भाजपा के राजकुमार सिंह, बसपा के मनोज यादव शामिल हैं. सासाराम से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें कांग्रेस की मीरा कुमार प्रमुख हैं. बक्सर से चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे और राजद के जगदानंद सिंह सिंह प्रमुख हैं.
जहानाबाद से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. इसमें जदयू के चंदेश्वर प्रसाद, सीपीआइ की कुंती देवी और राजनैतिक विकल्प पार्टी के अरविंद कुमार शामिल हैं. उधर, डेहरी विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं. इसमें सीपीआइ के बृजमोहन
आरके सिंह के पास 40 हजार रुपये नकद
भाजपा प्रत्याशी राज कुमार सिंह के पास 40 हजार रुपये नकद हैं. वहीं, पत्नी के पास नकद के रूप में 30 हजार रुपये हैं. सुपौल में करीब 25 लाख रुपये मूल्य के दो एक प्लॉट उपलब्ध हैं, जिसका राकबा दो काट्ठा 15 धूर है, जिसका खेसरा नंबर 1172 और 3579 है.
वहीं दानापुर- पटना में 2.5 कट्ठा जमीन भी इनके नाम है. जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 25000000 रुपये है. इसके साथ ही नवेडा के सेक्टर 44 में 300 वर्ग फुट जमीन के मालिक हैं, जिसका बाजार मूल्य 21877227 रुपये बताये हैं.
अश्विनी चौबे के पास 22 लाख की संपत्ति
केंद्रीय मंत्री व बक्सर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे भी धनवान हैं. इनके नाम से विभिन्न शेयर व डिवेंचर है, जिसकी अनुमानित राशि 13 लाख 93 हजार 971 रुपये है.
जबकि इन्होंने एचडीएफसी पटना बैंक से 7 लाख 6 हजार 590 रुपये ऋण लिये हैं. इनके ऊपर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं. केन्द्रीय व इनकी पत्नी के नाम से कुल संपत्ति 22 लाख 95 हजार बताया गया है.
जगदानंद सिंह के पास मात्र 18 हजार कैश
बक्सर. कैमूर जिला के सहुका गांव के रहने वाले जगदानंद सिंह के पास नकदी के रूप में मात्र 18 हजार रुपये है . इनके पास एक मारुति कार है व एक मोटरसाकिल है. इनके पास कुल सकल मूल्य 2 लाख 82 हजार 792 है जबकि पत्नी के पास 2 लाख 45 हजार 510 है.
जगदानंद सिंह के नाम से 8 एकड़ 83 डिसमिल जमीन हैं जबकि पत्नी 2 एकड़ की मालकिन है. इनके पास आवासीय भवन जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य कुल 87 लाख 79 हजार 940 रुपये की है. हालांकि इनके ऊपर कुल 30 हजार रुपये बीएसएनएल का बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




