पटना : वंचित तबके के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है लालटेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 8:43 AM

विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार आजकल लालटेन का बहुत उपहास उड़ा रहे हैं. उनका कहना है कि बिजली आ गयी है, इसलिए बिहार में लालटेन की जरूरत अब नहीं है. उन्होंने कहा कि लालटेन को मात्र रोशनी का जरिया मान कर सीएम गलती कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार आजकल लालटेन का बहुत उपहास उड़ा रहे हैं. उनका कहना है कि बिजली आ गयी है, इसलिए बिहार में लालटेन की जरूरत अब नहीं है. उन्होंने कहा कि लालटेन को मात्र रोशनी का जरिया मान कर सीएम गलती कर रहे हैं. लालटेन तो प्रतीक है सामाजिक संघर्ष का. वंचित तबके के मान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है लालटेन. तिवारी ने कहा कि लालटेन से नीतीश कुमार की परेशानी और चिंता जायज है. जिन नरेंद्र मोदी की राजनीति को वे साम्प्रदायिक घृणा और नफरत पर आधारित मानते थे, आज उन्हीं की आरती उतारने में मशगूल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन