पटना : जदयू के खिलाफ कार्रवाई करे निर्वाचन आयोग : राजद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 9:24 AM

विज्ञापन

पटना : राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देकर जनता दल यू पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन द्वारा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के माध्यम से दिये गये […]

विज्ञापन
पटना : राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देकर जनता दल यू पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन द्वारा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के माध्यम से दिये गये ज्ञापन में जदयू पर भ्रामक और तथ्यहीन बयानों के माध्यम से मतदाताओं को भ्रमित और गुमराह करने का आरोप लगाया है. दिये ज्ञापन में कहा है कि जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा 19 अप्रैल, को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक पत्र भेजा गया है .
पत्र में जदयू प्रवक्ता ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा दल के उम्मीदवारों को दिये गये सिम्बल की वैधानिकता पर सवाल उठाया था जबकि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उम्मीदवारों को दिया गया सिम्बल विधि सम्मत और नियमानुकूल है. ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जदयू प्रवक्ता द्वारा जानबूझकर मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से ही सत्य से परे तथ्यों को तोड़–मरोड़कर पेश किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन