फुलवारीशरीफ : खेमनीचक में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, संचालिका व किशोरी समेत दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 6:01 AM
पुलिस ने कार व दो चाकू भी किया बरामद फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर पुलिस ने खेमनीचक इलाके के सुभाष नगर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में संचालिका व किशोरी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक अॉल्टो कार व दो चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. […]
पुलिस ने कार व दो चाकू भी किया बरामद
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर पुलिस ने खेमनीचक इलाके के सुभाष नगर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में संचालिका व किशोरी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने एक अॉल्टो कार व दो चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. संचालिका काॅल कर महिला के साथ-साथ घर पर भी ग्राहक को बुलाती थी. वह मूलरूप से आरा की रहने वाली है. संचालिका की तीन दिन पहले 14 साल की किशोरी के साथ जान-पहचान हुई थी. उसे वह अपने रूम में ले गयी और उसके साथ आदित्य कुमार गलत काम किया.
इसके बाद अॉल्टो कार से हाजीपुर किशोरी को ले गयी. वहां भी उसके साथ गलत काम किया गया. जब किशोरी को यह एहसास हुआ कि वह लोग उसे बेच देंगे, तो किसी तरह वह रूम से बाहर भागी और खेमनीचक में चिल्लाना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
दारोगा अवधेश कुमार सिंह ने जाकर किशोरी की निशानदेही पर रूम में छापेमारी कर संचालिका और दो युवकों आदित्य कुमार और सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया. दोनों युवक मौसेरे भाई हैं. वह वैशाली के महुआ के रहने वाले हैं. दारोगा अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि संचालिका की पहले ही शादी हो चुकी है.
पति ने उसे छोड़ दिया है. तब संचालिका की दोस्ती कार चालक आदित्य से हो गयी. कार की जांच की गयी तो यह नंबर ओला का निकला . थानेदार सुबोध कुमार ने बताया कि यह मामला सेक्स रैकेट में नहीं आता है. रूम में कोई नहीं आता है. महिला किसी के काॅल पर जाती रहती है. किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा. सोनू कुमार इस मामले में दोषी नहीं है.
शहर में फिर हुआ हाइटेक सेक्स रैकेट का खुलासा
शहर में हाइटेक तौर-तरीके अपनाकर जिस्मफरोशी का धंधा खूब फूल-फल रहा है. खेमनीचक में जो धंधा सामने आया है उसमें भी यह खुलासा हुआ कि कॉल करने पर लड़कियों की सप्लाइ ग्राहक की मनचाही जगह पर करा दी जाती थी.
जिस कार को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वालों के पास से बरामद किया है उसपर ओला लिखा है. इतना ही नहीं सेक्स रैकेट की संचालिका ने पति को छोड़ने के बाद जिस कारचालक युवक से दोस्ती बढ़ाई वह युवक इतना शातिर है कि पुलिस और लोगों को भरमाने के लिए ही कार पर ओला लिखवाया हुआ था.
चाकू की बरामदगी से यह साफ है कि जो लड़की या युवती आसानी से इन जिस्मफरोशी के धंधेबाजों की बात नहीं मानती होगी, उन्हें चाकू से डराकर जबरन धंधा करने को विवश किया जाता होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










