नाम वापसी का समय खत्म, 66 उम्मीदवार मैदान में, पांचवें चरण के लिए छह ने भरा पर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में चौथे चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में नाम वापस लेने की तारीख समाप्त हो गयी. इस दौरान किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया. इस वजह से चौथे चरण वाले पांच लोकसभा सीटों में कुल 66 अभ्यर्थी मैदान में हैं. चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में चुनाव होनेवाले […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में चौथे चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में नाम वापस लेने की तारीख समाप्त हो गयी. इस दौरान किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया. इस वजह से चौथे चरण वाले पांच लोकसभा सीटों में कुल 66 अभ्यर्थी मैदान में हैं.
चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में चुनाव होनेवाले हैं. इसकी जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि पांचवें चरण के संसदीय क्षेत्रों में नामांकन के तीसरे दिन कुल छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया है. पांचवें चरण के तहत सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में चुनाव होने वाले हैं. सीतामढ़ी और सारण से किसी ने भी आज नाम दाखिल नहीं किया है. इससे पहले पांचवें चरण वाली लोकसभा सीटों में 10 अप्रैल को आठ और 11 अप्रैल को चार नाम दाखिल किये जा चुके हैं.
जमुई में एक बूथ पर फिर से मतदान कराने की अनुशंसा : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जमुई लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 232 पर पर्यवेक्षक ने री-पोलिंग की अनुशंसा की है.
फिलहाल चुनाव आयोग के पास यह मामला विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली जा सकती है. इसमें कोई भाग ले सकता है, लेकिन कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं हो. अगर किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि होती है, वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










