ePaper

लालू जी ने जेल से की बात, ये है सबूत : JDU प्रवक्ता नीरज कुमार, कहा- इसे कैसे झुठलाइयेगा? ...सुनें ऑडियो

Updated at : 12 Apr 2019 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
लालू जी ने जेल से की बात, ये है सबूत : JDU प्रवक्ता नीरज कुमार, कहा- इसे कैसे झुठलाइयेगा? ...सुनें ऑडियो

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल कस्टडी से फोन पर बात करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के समर्थन में जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर दावे की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज का लिंक साझा करते हुए एक ऑडियो क्लिप भी साझा किया है. जेडीयू […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल कस्टडी से फोन पर बात करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के समर्थन में जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर दावे की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज का लिंक साझा करते हुए एक ऑडियो क्लिप भी साझा किया है.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि ‘इसे कैसे झुठलाइयेगा, महोदय?? माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का दावा आज शत-प्रतिशत सही हो गया..!! लालू जी जेल से बात करते हैं.. तेज प्रताप के तलाक की खबर के बाद जेल से लालू जी, अभिनंदन यादव से बातचीत की थी.’ साथ ही उन्होंने एक अन्य ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा है कि ‘इस ऑडियो क्लिप में दूसरा ऑडियो मीसा जी और तेजस्वी जी का है. इसमें तेजस्वी जी अपने उच्च आदर्श प्रदर्शित करते हुए अभिनंदन यादव की मां-बहन को गाली दे रहे है..!!’

ऑडियो क्लिप सुनने के लिए यहां क्लिक करें…

कौन है अभिनंदन

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के करीबी मित्रों में अभिनंदन शामिल हैं. तेज प्रताप यादव के राजधानी पटना से बाहर जाने के समय अभिनंदन अक्सर साथ होते हैं. वह तेज प्रताप यादव के साथ वृंदावन, दिल्ली, रांची आदि स्थानों पर साथ-साथ जा चुके हैं. उनके इस फैसले से लालू को बड़ा सदमा लगा और उनकी तबीयत खराब होने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन