पटना : शाम तीन बजे तक नामांकन आपत्ति भी होगी सार्वजनिक
Updated at : 11 Apr 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

22 अप्रैल से नामांकन होगा फाइल पटना : जिले में पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को 22 अप्रैल से नामांकन फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसको लेकर 22 से 29 अप्रैल तक पूरा कार्ययोजना को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने फाइनल कर दिया है. नोमिनेशन फाइल करने की […]
विज्ञापन
22 अप्रैल से नामांकन होगा फाइल
पटना : जिले में पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को 22 अप्रैल से नामांकन फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसको लेकर 22 से 29 अप्रैल तक पूरा कार्ययोजना को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने फाइनल कर दिया है. नोमिनेशन फाइल करने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगी. इसके अलावा 30 को स्क्रूटनी और दो मई तक नाम वापस लिया जा सकता है.
आवश्यक दस्तावेज की भी जानकारी स्पष्ट कर दी गयी है. निर्वाची पदाधिकारियों का नामांकन कोषांग का गठन किया गया है. इसमें पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त डॉ आदित्य प्रकाश को बनाया गया है. वहीं पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र के लिए दानापुर के भूमि सुधार समाहर्ता रवि राकेश व भू अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल को बनाया गया है.
नामांकन की तिथि को 3:00 बजे शाम के बाद नोटिस बोर्ड पर नाम निर्देशन पत्र व प्ररूप 26 में दिये एफिडेविट को प्रदर्शित करना होगा. वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. एफिडेविट के विरुद्ध यदि कोई दावा करता है, तो उसे भी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




