ePaper

आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

Updated at : 06 Apr 2019 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

पटना. : पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल होंगे. वह सुबह 11:20 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पटना साहिब से टिकट कट जाने के बाद पिछले दिनों उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उसी दिन कांग्रेस में उनके […]

विज्ञापन

पटना. : पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल होंगे. वह सुबह 11:20 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पटना साहिब से टिकट कट जाने के बाद पिछले दिनों उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी.

उसी दिन कांग्रेस में उनके शामिल होने की चर्चा थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की सलाह पर चैती नवरात्र आरंभ होने के दिन कांग्रेस में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में शामिल होने के बाद आठ या नौ अप्रैल को वे पटना आयेंगे.
माना जा रहा है कि पटना साहिब से उन्हें महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जायेगा. कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन