पटना : सुबह कैदी करेंगे प्रार्थना शाम को लेंगे संगीत का आनंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रूटीन तैयार कर इसका पालन करें : जेल आइजी पटना : राज्य की सभी स्तर के 57 जेलों में कैदियों को बेहतर खानपान के साथ अन्य कई तरह की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी गयी है. अधिकांश जेलों में पुस्तकालय, व्यायामशाला, कैंटीन, संगीत के लिए वाद्य यंत्र समेत अन्य संसाधन मुहैया करा दिये गये हैं. इसका […]
विज्ञापन
रूटीन तैयार कर इसका पालन करें : जेल आइजी
पटना : राज्य की सभी स्तर के 57 जेलों में कैदियों को बेहतर खानपान के साथ अन्य कई तरह की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी गयी है. अधिकांश जेलों में पुस्तकालय, व्यायामशाला, कैंटीन, संगीत के लिए वाद्य यंत्र समेत अन्य संसाधन मुहैया करा दिये गये हैं. इसका मुख्य उदे्श्य कैदियों को शारीरिक, मानसिक व मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य संवर्द्धन करना है.
इसी क्रम में अब सभी जेलों में सुबह सामूहिक व्यायाम या योगासन के साथ प्रार्थना का आयोजन होगा. इसके बाद शाम को संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कैदियों को पूरे दिन में एक घंटा सामूहिक रूप से पुस्तकालय में अध्ययन करने की सुविधा भी दी जायेगी.
जिन जेलों में कैदियों की संख्या ज्यादा है, वहां बंदियों के छोटे-छोटे समूह बनाकर व्यायाम, योगासन और प्रार्थना समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. अगर कहीं वाद्य यंत्रों की जरूरत है, तो इसकी खरीद भी जल्द करने को कहा गया है. इस मामले में जेल आइजी मिथिलेश मिश्र ने सभी केंद्रीय, मंडल और उपकारा के काराधीक्षकों को आदेश जारी किया है.
इसके अलावा सभी जेलों में समय-समय पर धार्मिक प्रवचन, योग ट्रेनर का क्लास समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इन तमाम गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से करने के लिए प्रत्येक जेल में किसी सहायक अधीक्षक या प्रोबेशन पदाधिकारी को कारा का बंदी कल्याण पदाधिकारी के रूप में चिह्नित किया जायेगा. सभी जेलों में इन तमाम गतिविधियों की मॉनीटरिंग आइजी के स्तर पर की जायेगी.
इसके लिए एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है. जिन जेलों में इस तरह की गतिविधि नहीं होती है, वहां के संबंधित अधिकारी से इसका कारण पूछा जाता है. जेल आइजी का कहना है कि जहां पर लापरवाही बरती जायेगी, वहां के अधिकारी पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










