पटना : बहादुरपुर की एक लॉज में हुआ था गैंगरेप, कमरे की ली गयी तलाशी, तीन युवक हिरासत में
Updated at : 02 Apr 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

महिला का कराया गया बयान पटना : रामकृष्णानगर की महिला के साथ बहादुरपुर के एक लॉज में गैंगरेप की घटना हुई थी. पुलिस ने उस लॉज की पहचान सोमवार को कर ली. साथ ही लॉज में पहुंची और तलाशी ली गयी. हालांकि, जिस कमरे में यह घटना हुई है, वह बंद था और उसमें रहने […]
विज्ञापन
महिला का कराया गया बयान
पटना : रामकृष्णानगर की महिला के साथ बहादुरपुर के एक लॉज में गैंगरेप की घटना हुई थी. पुलिस ने उस लॉज की पहचान सोमवार को कर ली. साथ ही लॉज में पहुंची और तलाशी ली गयी.
हालांकि, जिस कमरे में यह घटना हुई है, वह बंद था और उसमें रहने वाले युवक फरार थे. पुलिस की टीम ने लॉज के तमाम छात्रों के साथ ही मकान मालिक से पूछताछ की और उनका बयान लिया. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकाें को हिरासत में लिया है. इन तीनों की संलिप्तता के संबंध में सत्यापन किया जा रहा है.
पीड़ित महिला ने पुलिस को केवल यह बताया था कि उसके साथ बहादुरपुर के एक मकान में घटना हुई थी. लेकिन, किस मकान में घटना हुई थी, उसे महिला भी नहीं पहचान पा रही थी. क्योंकि, वहां वे देर शाम गयी थी और फिर उसे उन लोगों ने बाइक पर बैठा कर रामकृष्णानगर छोड़ दिया था.
हालांकि, पुलिस ने शशि को पकड़ा और आज सुबह में लॉज के संबंध में जानकारी मिल गयी और कमरे की तलाशी लेकर वहां एफएसएल की मदद से सैंपल उठाया गया. इधर, इस मामले में फरार राकेश कुमार व राजू कुमार की गिरफ्तारी को पुलिस की टीम ने रामकृष्णानगर इलाके में छापेमारी की. सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
अन्य युवकों के नाम आ सकते हैं सामने : इस मामले में और भी युवकों के नाम सामने आ सकते हैं. फिलहाल इस घटना में शामिल होने में तीन युवकों राकेश कुमार, राजू कुमार व शशि के नाम सामने आ चुके हैं. राकेश कुमार मुंगेर में पदस्थापित एक एएसआइ के बेटे हैं.
बदले की भावना से दिया घटना को अंजाम : महिला का कई लड़कों से संबंध रह चुका है. वह एक साल पहले दिल्ली से पटना आयी थी. इसके बाद उसे पड़ोस के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई. उससे दोस्ती खत्म हुईतो राकेश से दोस्ती हो गयी. इसके बाद राकेश से दोस्ती टूटी, तो सूर्या से दोस्ती हो गयी. यह बात राकेश को नागवार गुजरी और उसने बदला लेने की नीयत से महिला कोबुलाया और फिर लॉज के कमरे में घटना को अंजाम दिया.
माइक्राेबॉयोलॉजिकल जांच हुई : पुलिस ने इस मामले में मेडिकल जांच करायी. इसके बाद अब दुष्कर्म की पुष्टि के लिए माइक्रोबॉयोलॉजिकल जांच का प्रथम चरण कराया गया. यह जांच दो-तीन चरणों में होती है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म के संबंध में पुष्टि हो सकती है. साथ ही महिला का बयान कोर्ट में कराया गया.
अपनों ने ही लूटी अस्मत
पटना : गैंगरेप की अधिकांश जितनी भी घटनाएं हुई है, उसे किसी अपने या जान-पहचान वालों ने ही अंजाम दिया है. किसी ने मदद करने के नाम पर तो किसी ने दोस्ती की आड़ में दुष्कर्म किया है. रामकृष्णानगर की रहने वाली महिला के साथ भी उसके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने समझौता करने के नाम पर धोखे से बुलाया और अपने साथियों के साथ मिल कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
पूर्व की कुछ घटनाएं
– शास्त्री नगर में ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में दोस्त की बहन के साथ दुष्कर्म किया और एमएमएस बना कर वायरल करने की धमकी दी गयी.
– 11वीं के छात्रा के साथ उसके दोस्तों प्रशांत, अरमान, राहुल सहित पांच ने सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में लड़की ने मामला दर्ज कराया.
– शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के छोटी केवई गांव में जान-पहचान वाले गुड्डू यादव, अर्जुन समेत तीन युवकों ने 16 वर्ष की युवती के साथ दुष्कर्म किया. युवती को उसके नानी के घर पहुंचाने के लिए गुड्डू ऑटो में लिफ्ट दिया था.
– कंकड़बाग थाने के रामलखन पथ में आठ साल की बच्ची के साथ किरायेदार छोटू ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. बच्ची भी बगल के कमरे में अपने परिवार के साथ रहती थी.
– फुलवारीशरीफ में स्कूल के निदेशक ने 11 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




