दस-दस के नोट गिराये और ले उड़े ब्रीफकेस

– आंखों में धूल झोंकी – ब्रीफकेस में रखा था 50 हजार नकद, लाइसेंसी पिस्टल व मैगजीन – कोतवाली थाने के बुद्ध मार्ग स्थित पाल होटल के समीप की घटना पटना : शहर में एक बार फिर से सामान उड़ाने वाले गिरोह सक्रिय हो गये हैं. इन्होंने गुरुवार को ठेकेदार दिलीप कुमार (कुरथौल, परसा बाजार) […]
– आंखों में धूल झोंकी
– ब्रीफकेस में रखा था 50 हजार नकद, लाइसेंसी पिस्टल व मैगजीन
– कोतवाली थाने के बुद्ध मार्ग स्थित पाल होटल के समीप की घटना
पटना : शहर में एक बार फिर से सामान उड़ाने वाले गिरोह सक्रिय हो गये हैं. इन्होंने गुरुवार को ठेकेदार दिलीप कुमार (कुरथौल, परसा बाजार) के गाड़ीचालक विक्कू (गया निवासी) को बेवकूफ बनाया व गाड़ी के अंदर रखे ब्रीफकेस को लेकर चंपत हो गये. ब्रीफकेस में ठेकेदार के 50 हजार नकद, लाइसेंसी पिस्टल व मैगजीन था.
यह घटना कोतवाली थाने के बुद्ध मार्ग के पाल होटल के समीप सुबह 10:30 बजे हुई. कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किये जाने की पुष्टि की. बताया जाता है कि ठेकेदार दिलीप कुमार किसी काम से पाल होटल के निकट स्थित एचएमटी कंपनी के कार्यालय में गये थे. उन्होंने अपना ब्रीफकेस गाड़ी की पिछली सीट पर छोड़ दिया. उनका चालक विक्कू गाड़ी में ही रह गया. इसी बीच एक युवक चालक के पास पहुंचा व बताया कि सड़क पर शायद आपका पैसा गिरा है. इतना कहने पर चालक गाड़ी से नीचे उतरा, तो देखा कि दस-दस के नोट गिरे पड़े है.
वह उन नोटों को उठाकर वापस अपनी कार में आ कर बैठ गया. कुछ देर बाद ठेकेदार वापस अपनी कार के पास पहुंचे व अंदर बैठे तो ब्रीफकेस खोजने लगे, लेकिन ब्रीफकेस गायब था. ठेकेदार के होश उड़ गये और फिर उन्होंने चालक से घटना के संबंध में जानकारी ली, तो उन्हें पता चल गया कि चालक को बेवकूफ बना कर सामान उड़ाने वाला गिरोह उनके ब्रीफकेस को लेकर भाग गये है. इसके बाद उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है. उनकी सूचना पर कोतवाली थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




