लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए राजद ने की भागलपुर और बांका के उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस ने कहा...

Updated at : 24 Mar 2019 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए राजद ने की भागलपुर और बांका के उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस ने कहा...

पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होनेवाले पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान को लेकर राजद ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को कर दी. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में दूसरे चरण में पांच संसदीय क्षेत्रों में राजद कोटे की दो सीटें […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होनेवाले पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान को लेकर राजद ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को कर दी. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में दूसरे चरण में पांच संसदीय क्षेत्रों में राजद कोटे की दो सीटें भागलपुर, बांका, हैं. वहीं, कांग्रेस के कोटे में कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया है.

रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि राजद ने शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को भागलपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि जयप्रकाश नारायण यादव को बांका से उम्मीदवार खड़ा किया है. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरखु झा ने बताया कि कांग्रेस के कोटे के प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जायेगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है. वहां उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है. उम्मीदवारों के नाम तय होने पर घोषित किये जायेंगे.

राजद के प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरखु झा, राजद के प्रदेश महासचिव आलोक मेहता समेत वीआईपी और हम पार्टी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. मालूम हो कि बिहार के दूसरे चरण के लिए नामांकन 18 अप्रैल से शुरू होकर 26 को खत्म होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन