ePaper

किऊल-पटना के रास्ते आनंद विहार को चलेगी होली स्पेशल

Updated at : 20 Mar 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
किऊल-पटना के रास्ते आनंद विहार को चलेगी होली स्पेशल

पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने होली के मौके पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना-आनंद विहार, पटना-कोटा, सहरसा-अंबाला, दरभंगा-अंबाला सहित कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इस कड़ी में 02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 मार्च को पटना से रात 08.25 बजे खुल कर आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने होली के मौके पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना-आनंद विहार, पटना-कोटा, सहरसा-अंबाला, दरभंगा-अंबाला सहित कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.
इस कड़ी में 02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 मार्च को पटना से रात 08.25 बजे खुल कर आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद, कानपुर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 02.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में 02366 आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 25 मार्च को आनंद बिहार टर्मिनल से शाम 06.35 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे पटना पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे.
03237/03238 पटना-कोटा-पटना होली स्पेशल : 03237 पटना-कोटा स्पेशल 24 मार्च को पटना से शाम 05.30 बजे खुल कर अगले दिन शाम 05.30 बजे कोटा पहुंचेगी. वापसी में 03238 कोटा-पटना होली स्पेशल 25 मार्च को कोटा से शाम सात बजे खुलकर अगले दिन शाम 05.15 बजे पटना पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे.
सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन (वन वे स्पेशल) : 05533 सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 23 व 24 मार्च को सहरसा से शाम सात बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, बरेली के रास्ते 25 मार्च एवं 26 मार्च की रात 00.15 बजे अंबाला पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.
05541 दरभंगा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन (वन वे स्पेशल) : 05541 दरभंगा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 23 मार्च एवं 28 मार्च को दरभंगा से दोपहर तीन बजे खुलकर जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बरेली के रास्ते अगले दिन शाम सात बजे अंबाला पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.
किउल-मोकामा-पटना के रास्ते मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल : 03429 मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन 25 मार्च को मालदा टाउन से सुबह 09.05 बजे चलकर न्यू फरक्का, बड़हरवा हुए शाम 06.10 बजे पटना पहुंचेगी एवं यहां से शाम 06.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 02.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
वापसी में 03430 आनंद विहार-मालदा टाउन होली स्पेशल 26 मार्च को आनंद विहार से शाम 05.10 बजे खुलकर 27 मार्च को दोपहर 04.10 बजे पटना एवं 28 मार्च को रात 01.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.
03484 मालदा टाउन-दिल्ली होली स्पेशल 29 मार्च को मालदा टाउन से शाम 07.10 बजे चलकर न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंजसुबह 04.45 बजे पटना पहुंचेगी एवं यहां से 04.55 बजे प्रस्थान कर आरा, बक्सर, मुगलसराय समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए 31 मार्च को 02.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन