पटना : समनपुरा में सात साल की छात्रा से स्कूल की छत पर रेप का प्रयास, एफआइआर दर्ज, थाने पर हंगामा
Updated at : 18 Mar 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

रेज ऑफ होप संस्था के अध्यक्ष सह शिक्षक हैं आरोपित, कहा गलतहै आरोप पटना : शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समनपुरा, मेंहदीनगर में सात साल की छात्रा के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. रेज ऑफ होप नाम से एनजीओ के तहत इकरा एजुकेशन सेंटर चलाने वाले संस्था के अध्यक्ष सह-शिक्षक शौकत […]
विज्ञापन
रेज ऑफ होप संस्था के अध्यक्ष सह शिक्षक हैं आरोपित, कहा गलतहै आरोप
पटना : शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समनपुरा, मेंहदीनगर में सात साल की छात्रा के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. रेज ऑफ होप नाम से एनजीओ के तहत इकरा एजुकेशन सेंटर चलाने वाले संस्था के अध्यक्ष सह-शिक्षक शौकत सुल्तान खान उर्फ राजू खान ने रेप का प्रयास किया है. घटना स्कूल की छत पर हुई और छात्रा किसी तरह से उसके चंगुल से निकल कर घर पहुंची.
इसके बाद उसने अपनी मां से पूरी घटना बतायी. फिर उसके घरवालों ने संस्था में जाकर हंगामा किया. फिर मामला थाने पर पहुंचा. पीड़िता की मां ने राजू खान के खिलाफ रेप के प्रयास व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कराया है. वहीं, राजू के समर्थन में कुछ लोग शास्त्री नगर थाने पहुंचे.
लोगों का कहना था कि वार्ड नंबर पांच की पार्षद दीपा रानी खान निजी दुश्मनी निकालने के लिए राजू खान को बच्ची के सहारे फंसा रही है. इसके बाद थाने पर हंगामा हुआ. पुलिस मौक पर जांच करने पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर कई लोगों से बात की. कुछ लोगों का बयान लिया गया है. घटना दिन के 11 बजे की है. इस संस्था में समनपुरा स्लम बस्ती के करीब 250 बच्चे पढ़ते हैं.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला : पुलिस ने कांड संख्या-249/19 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने 354 (ए) (बी), 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
बयान पर कायम है मासूम बच्ची, जल्द होगी गिरफ्तारी
घटना के संबंध में मासूम बच्ची का कहना है कि रविवार को वह संस्था में पढ़ने गयी थी. इस दौरान उसके शिक्षक राजू खान उसे छत पर चलने को कहा. जब उसने मना किया तो उसे गाेद में उठा लिया और बहला-फुसलाकर छत पर बने दो कमरे की तरफ ले गये जो हमेश बंद रहता है, उधर कोई जाता नहीं है.
इसके शिक्षक ने उसके नीचे के कपड़े को खोल दिया और अश्लील हरकत करने लगा. इस दौरान राजू खान की दाढ़ी गड़ने के कारण वह रोने लगी. इस पर राजू ने उसे डरकर छोड़ दिया. फिर बच्ची सीधे भागकर अपने घर गयी और मां को बतायी. इसके बाद पीड़िता की मां ने संस्था में पहुंच कर हंगामा किया.
राजू खान घटना से इन्कार करता रहा. इधर पीड़िता की मां वार्ड पार्षद दीप रानी खान के घर पहुंची और पूरी घटना बतायी. इसके बाद वार्ड पार्षद के साथ पीड़िता की मां शास्त्रीनगर थाने पहुंची. वहीं, आरोपित राजू खान के ससुर एजाज खान ने वार्ड पार्षद दीपा रानी खान के पति चांद खान को जान से मारने की धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




