ePaper

Lok Sabha Election 2019 : भाजपा के शत्रु ने दिये पार्टी छोड़ने के संकेत, कहा- मोहब्बत करनेवाले कम ना होंगें, तेरी महफिल में...

Updated at : 15 Mar 2019 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 : भाजपा के शत्रु ने दिये पार्टी छोड़ने के संकेत, कहा- मोहब्बत करनेवाले कम ना होंगें, तेरी महफिल में...

पटना : भाजपा के बागी सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के संकेत दिये हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना ‘सर’ के संबोधन से ट्वीट कर कहा है कि अब मैं आपके साथ नहीं रह सकता. जानकारी के मुताबिक, भाजपा के बागी सांसद व बॉलीवुड […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के बागी सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के संकेत दिये हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना ‘सर’ के संबोधन से ट्वीट कर कहा है कि अब मैं आपके साथ नहीं रह सकता.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के बागी सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना ‘सर’ के संबोधन से ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्र आपका सम्मान करता है. साथ ही उन्होंने नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास के घटक का अभाव बताया है. उन्होंने कहा है कि नेतृत्व जो कह रहा है, क्या वह कर रहा है? क्या लोग उस पर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं. यह सब बहुत कम लगता है. इसके लिए बहुत देर हो गयी है. अतीत में किये गये वादे पूरे होने अभी शेष हैं. उम्मीद, कामना और प्रार्थना के साथ कहा है कि अब मैं आपके साथ नहीं रह सकता. अंत में उन्होंने कहा है कि ‘मोहब्बत करनेवाले कम ना होंगें, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम ना होंगें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन