पटना : इस बार चलो नीतीश के साथ चलें, जदयू का पोस्टर जारी
Updated at : 14 Mar 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सच्चा है-अच्छा है, चलो नीतीश के साथ चलें और संकल्प हमारा-एनडीए दोबारा. यह स्लाेगन बिहार एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी जदयू ने तैयार किया है. जदयू के दफ्तर में यह पोस्टर टांग दिये गये हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू ने बुधवार को नया पोस्टर जारी किया. पार्टी ने मुख्यमंत्री और पार्टी के […]
विज्ञापन
पटना : सच्चा है-अच्छा है, चलो नीतीश के साथ चलें और संकल्प हमारा-एनडीए दोबारा. यह स्लाेगन बिहार एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी जदयू ने तैयार किया है. जदयू के दफ्तर में यह पोस्टर टांग दिये गये हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू ने बुधवार को नया पोस्टर जारी किया. पार्टी ने मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फोकस करते हुए यह नया नारा चलो नीतीश के साथ चलें दिया है.
पार्टी की ओर से तैयार स्लोगन वाला यह पोस्टर पूरे प्रदेश में लगाया जायेगा. फिलहाल प्रदेश कार्यालय में इस पोस्टर दिखने लगा है. इसके अलावा सच्चा है-अच्छा है स्लोगन वाला और संकल्प हमारा-एनडीए दोबारा लिखा पोस्टर भी दिख रहा. गौरतलब है कि पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है स्लोगन वाला पोस्टर तैयार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




