पटना : नशाखुरानी गिरोह पर नजर रखेगी टीम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 8:14 AM

विज्ञापन

पटना : होली के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग घर लौटते हैं. इससे ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. इस भीड़ का लाभ नशाखुरानी गिरोह उठाने लगाता है. रेलयात्री नशाखुरानी गिरोह के शिकार नहीं बनें, इसको लेकर रनिंग ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक करने के साथ-साथ […]

विज्ञापन
पटना : होली के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग घर लौटते हैं. इससे ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है.
इस भीड़ का लाभ नशाखुरानी गिरोह उठाने लगाता है. रेलयात्री नशाखुरानी गिरोह के शिकार नहीं बनें, इसको लेकर रनिंग ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक करने के साथ-साथ संदिग्धों पर नजर रखेगी. होली को लेकर ट्रेनों की भीड़ पर नजर रखने को लेकर रेल एसपी सुजीत कुमार ने छह टीमें गठित की हैं, जो आनंद विहार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और हावड़ा में प्रतिनियुक्त की जायेंगी.
रेल एसपी ने बताया कि प्रत्येक टीम में जीआरपी के अधिकारी व दो कांस्टेबल शामिल किये गये हैं, जो रनिंग ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पर नजर रखेंगे. इसके साथ ही सिविल ड्रेस में भी जीआरपी टीम नजर रखेगी, ताकि रनिंग ट्रेनों में भी संदिग्धों पर नजर रखी जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन