ePaper

दानापुर : सेना में बहाली में फर्जीवाड़े का आरोपित टुन्नू शर्मा एक साल बाद गिरफ्तार

Updated at : 10 Mar 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर : सेना में बहाली में फर्जीवाड़े का आरोपित टुन्नू शर्मा एक साल बाद गिरफ्तार

दानापुर : सेना बहाली की सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के प्रयास के मामले में एक साल से फरार नामजद आरोपित टुन्नू शर्मा को शाहपुर पुलिस ने उसरी चौक से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. शाहपुर थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सेना बहाली के इस मामले में नामजद […]

विज्ञापन
दानापुर : सेना बहाली की सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के प्रयास के मामले में एक साल से फरार नामजद आरोपित टुन्नू शर्मा को शाहपुर पुलिस ने उसरी चौक से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. शाहपुर थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सेना बहाली के इस मामले में नामजद आरोपित टुन्नू घूम रहा है.
इसके बाद शाहपुर पुलिस ने छापेमारी कर उसरी चौक से उसे गिरफ्तार कर दानापुर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि बिहार रेजिमेंट सेंटर के मेजर अभिषेक कुमार ने रेजिमेंट के हवलदार हरीश कुमार राय व दलाल टुन्नू के विरुद्ध 24 फरवरी, 2018 को थाना में दर्ज कराया था. प्राथमिकी में मेजर अभिषेक ने बताया था कि मेजर मैथ्यू केटी को 22 व 23 फरवरी, 2018 को मोबाइल फोन पर रेजिमेंट में कार्यरत हवलदार हरीश ने सेना बहाली लिखित परीक्षा का पेपर लीक करने के लिए मोटी रिश्वत की पेशकश की थी.
इस पर मेजर ने हवलदार हरीश को पकड़कर सैन्य अधिकारियों के हवाले कर दिया था. गिरफ्तार हवलदार हरीश ने दलाल टुन्नू शर्मा का नाम बताया था. पुलिस ने गिरफ्तार हवलदार हरीश का जब्त मोबाइल का सीडीआर निकाला था. इसमें कई दलालों के मोबाइल नंबर मिले थे. टुन्नू सुलतानपुर का निवासी है. वह पूर्व में भी सेना बहाली के मामले में जेल जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन