ePaper

पटना : 12 स्टेशनों पर 29 नये एस्केलेटर लगेंगे

Updated at : 08 Mar 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 12 स्टेशनों पर 29 नये एस्केलेटर लगेंगे

पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ए-वन और ए श्रेणी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं. खास कर, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व दिव्यांगों के लिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में परेशानी नहीं हो. इसको लेकर ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर एस्केलेटर की संख्या बढ़ायी जा रही […]

विज्ञापन
पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ए-वन और ए श्रेणी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं. खास कर, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व दिव्यांगों के लिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में परेशानी नहीं हो. इसको लेकर ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर एस्केलेटर की संख्या बढ़ायी जा रही हैं. रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल के 12 स्टेशनों पर 29 नये एस्केलेटर लगाने की मंजूरी दी है.
29 नये एस्केलेटरों में धनबाद स्टेशन पर छह, पटना जंक्शन पर चार, पटना साहिब, राजेंद्र नगर, दानापुर, आरा, फतुहा, सोनपुर, समस्तीपुर, सासाराम, गया स्टेशनों पर 2-2 एस्केलेटर और बाढ़ स्टेशन पर एक एस्केलेटर लगाये जायेंगे. इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा स्टेशन पर भी दो नये एस्केलेटर लगाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन