पटना : राष्ट्रपति से राज्यपाल ने की मुलाकात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 8:46 AM

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने मुलाकात की. राज्यपाल ने राष्ट्रपति काे तैल चित्र भेंट किया. राज्यपाल ने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों से राष्ट्रपति को अवगत कराया. राज्यपाल ने बताया कि अधिकतर विश्वविद्यालयों में एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर […]

विज्ञापन
पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने मुलाकात की. राज्यपाल ने राष्ट्रपति काे तैल चित्र भेंट किया. राज्यपाल ने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों से राष्ट्रपति को अवगत कराया.
राज्यपाल ने बताया कि अधिकतर विश्वविद्यालयों में एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर के अनुरूप सत्र चल रहे हैं. सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित किये जा रहे हैं. राजभवन में पहली बार संविधान दिवस, गांधी वाद पर परिसंवाद तथा उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति ने राज्यपाल के इन पहल की सराहना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन