गिरिराज का ट्वीट, राहुल गांधी देशभक्त है या नहीं, देश को सबूत चाहिए

पटना : अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देशभक्ति का सबूत मांगा है. गिरिराज सिंह ने भारतीयवायु सेना द्वारा पाकिस्तान में की गयी ‘एयर स्ट्राइक’को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा सबूत मांगे जाने परराहुलगांधीसे […]
पटना : अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देशभक्ति का सबूत मांगा है. गिरिराज सिंह ने भारतीयवायु सेना द्वारा पाकिस्तान में की गयी ‘एयर स्ट्राइक’को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा सबूत मांगे जाने परराहुलगांधीसे देशभक्ति का सबूत मांगते हुए ट्वीटमें लिखा है, ‘राहुल गांधी देशभक्त हैं या नहीं ? आज देश को सबूत चाहिए. ‘देश’ का तात्पर्य हिंदुस्तान से है.’
राहुल गांधी देश भक्त है या नहीं?? आज देश को सबूत चाहिए।
"देश" का तात्पर्य हिन्दुस्तान से है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 4, 2019
बिहार के नवादा से भाजपा सांसदगिरिराज सिंह इससे पहले भी विपक्षियों पर विभिन्न मुद्दों को लेकर लेकर निशाना साधते रहे हैं. गौर होकिपाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बीतेदिनों भारतीय वायु सेनाद्वारा ‘एयर स्ट्राइक’ किए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मामले को लेकर बयानबाजी तेज हो गयी है. विपक्षलगातारइस मामले मेंकेंद्रसरकार से सबूत की मांग कररहा हैं. इसी कड़ी में गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए देशभक्ति का सबूत मांगा है.
इससे पहले भी गिरिराज सिंह सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की कार्रवाई के बाद कई वीडियो और पोस्ट अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर चुके हैं. सिद्धू के विवादित बयान को लेकर भी गिरिराज सिंह ने पिछले दिनो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










