पटना : एयर स्ट्राइक का सबूत दे सरकार: शिवानंद

Updated at : 04 Mar 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एयर स्ट्राइक का सबूत दे सरकार: शिवानंद

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार ही नहीं देश की जनता सही जानकारी के अभाव में बहुत असमंजस में है. ममता दीदी ने भी इस सवाल को उठाया है. हम भी चाहते हैं कि सरकार प्रमाण के साथ अपने दावे को पुष्ट करे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय जगत […]

विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार ही नहीं देश की जनता सही जानकारी के अभाव में बहुत असमंजस में है. ममता दीदी ने भी इस सवाल को उठाया है. हम भी चाहते हैं कि सरकार प्रमाण के साथ अपने दावे को पुष्ट करे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय जगत में हमारी प्रतिष्ठा और साख के साथ भी यह मामला जुड़ा हुआ है.
श्री तिवारी ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद पाकिस्तान में चलाये जा रहे आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त करने के लिए सरकार के हवाई हमले के निर्णय का हम बिहारियों ने भी समर्थन किया है. विदेश मंत्रालय के सचिव ने अपने बयान में दावा किया था कि उक्त हमले में लगभग 300 लोग मारे गये, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समाचार बता रहे हैं की निशाना चूक गया. आतंकी ट्रेनिंग कैंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न कोई हताहत हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन