पटना : पिटाई में जख्मी बदमाश की मौत, आरोपितों की तलाश

Updated at : 20 Feb 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पिटाई में जख्मी बदमाश की मौत, आरोपितों की तलाश

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुहाग ज्वेलर्स में बीते 15 फरवरी को लूटपाट की नीयत से पहुंचे चार बदमाशों में एक लोगों के हत्थे चढ़ गया था. इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटायी कर जख्मी कर दिया था. मंगलवार को बदमाश की उपचार के दौरान पीएमसीएच में मौत हो […]

विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुहाग ज्वेलर्स में बीते 15 फरवरी को लूटपाट की नीयत से पहुंचे चार बदमाशों में एक लोगों के हत्थे चढ़ गया था. इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटायी कर जख्मी कर दिया था.
मंगलवार को बदमाश की उपचार के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. दरअसल नागरिकों ने अशरफ उर्फ भिंडी नामक बदमाश को पकड़ पिटाई की थी. पुलिस ने जख्मी अवस्था में उसे उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था, पुलिस फरार तीन बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
पुलिस की ओर से तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट में विफल होने के बाद भागने के क्रम में बदमाशों की ओर से फायरिंग की गयी थी. इस दौरान सब्जी खरीद रही झोपड़पट्टी की ममता देवी को गोली लग गयी थी.
पुलिस ने बताया कि घायल महिला की सास कौशल्या देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि दूसरी प्राथमिकी दुकानदार राजकिशोर प्रसाद के बयान पर दर्ज हुई है. बताया गया कि दो बाइक पर चार बदमाश आये थे. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. इस दौरान एक बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गया था. में एक नागरिकों के हत्थे चढ़ गया था.
जबकि तीन भागने में सफल रहे थे. इस मामले में तीसरी प्राथमिकी दारोगा मधेश्वर राम ने दर्ज करायी. जिसमें घटना में शामिल विकास, विक्की पांडये व छोटू उर्फ प्रिंस को आरोपित किया गया है. तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताते चले कि पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक व नागरिकों के हत्थे चढ़े बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल, व पांच कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन