पटना : सुशील मोदी दूसरों से देशभक्ति पर सवाल पूछ रहे : शिवानंद तिवारी
Updated at : 17 Feb 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जब देश शहीदों के गम में डूबा था, तो सुशील मोदी राजभवन में लखनवी चाट का आनंद ले रहे थे. अब दूसरों से देशभक्ति पर सवाल पूछ रहे हैं. मसूद अजहर को लेकर उन्होंने […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जब देश शहीदों के गम में डूबा था, तो सुशील मोदी राजभवन में लखनवी चाट का आनंद ले रहे थे.
अब दूसरों से देशभक्ति पर सवाल पूछ रहे हैं. मसूद अजहर को लेकर उन्होंने लालू यादव पर सवाल उठाया है. सुशील मोदी भूल जा रहे हैं कि मसूद वही है, जिसको पुलिस ने पकड़ कर जेल में बंद कर दिया था. लेकिन, इन्हीं की पार्टी की केंद्र सरकार ने जम्मू की जेल निकाल कर उसे आदर के साथ कंधार पहुंचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




