फुलवारीशरीफ : घायल युवक की हालत चिंताजनक, ब्रेन हुआ डेड

ईंट से मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला फुलवारीशरीफ : रामकृष्णानगर के खेमनीचक में खैनी विवाद को लेकर ईंट से युवक का सिर फोड़ने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है. इधर, घायल बीस वर्षीय संतोष कुमार की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है. वह मौत से लड़ रहा है. डॉक्टरों ने बताया […]
ईंट से मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णानगर के खेमनीचक में खैनी विवाद को लेकर ईंट से युवक का सिर फोड़ने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है. इधर, घायल बीस वर्षीय संतोष कुमार की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है. वह मौत से लड़ रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि उसका ब्रेन डेड हाे गया है.
इस मामले के आरोपित विक्की को पुलिस ने जेल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि विक्की संतोष कुमार को ईंट से मार रहा है. संतोष जमीन पर गिरा हुआ है. पुलिस खैनी दुकानदार से भी पूछताछ के लिए गयी थी, मगर खैनी दुकानदार फरार मिला. इस मामले संतोष कुमार के बहनोई आॅटोचालक संजय कुमार के बयान पर विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने घटनास्थल पर से खून के धब्बे को प्रीजर्व किया है. वैसे खून से सनी ईंट बरामद नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




