ePaper

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Updated at : 11 Feb 2019 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

पटना :बिहार विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया.पहलेही दिनएक ओर जहां कांग्रेसविधायक अमित कुमार टुन्ना बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे. वहींपूर्व मंत्री बाइक पर सवार दिखे. इस दौरान विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने विधायक अमित कुमार टुन्ना को रोका और उनको विधानसभा परिसर में बैलगाड़ी से अंदर जाने की इजाजत नहीं दी. जिसको […]

विज्ञापन

पटना :बिहार विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया.पहलेही दिनएक ओर जहां कांग्रेसविधायक अमित कुमार टुन्ना बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे. वहींपूर्व मंत्री बाइक पर सवार दिखे. इस दौरान विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने विधायक अमित कुमार टुन्ना को रोका और उनको विधानसभा परिसर में बैलगाड़ी से अंदर जाने की इजाजत नहीं दी. जिसको लेकर कांग्रेस के विधायक और सुरक्षाकर्मियों में जमकर नोंकझोंक हुई. बाद में विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने पुलिस अधिकारी से फोन पर बातचीत की, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

गौर हो कि सोमवारसे शुरूहुआ बिहार विधानमंडल का बजट सत्र दस दिनों तक चलेगा.बजट सत्र के पहले दिन ही सदन में सदस्यों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला. सत्तारूढ़ दल के कुछ विधायक जहां ‘नमो अगेन’ वाली टी-शर्ट पहन कर सदन में पहुंचे तो कांग्रेस विधायक बैलगाड़ीसे सदन पहुंचे. वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान बाइक से विधानसभा पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन