पटना : विधानमंडल का बजट सत्र आज से, पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, कल आयेगा बजट
Updated at : 11 Feb 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. पहले दिन राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण होगा. यह पहला मौका होगा, जब विधानमंडल का संयुक्त अधिवेशन नवनिर्मित सेंट्रल हॉल में चलेगा, जिसके दौरान राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही अपने-अपने निर्धारित स्थान पर शुरू होगी. इसके बाद […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. पहले दिन राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण होगा. यह पहला मौका होगा, जब विधानमंडल का संयुक्त अधिवेशन नवनिर्मित सेंट्रल हॉल में चलेगा, जिसके दौरान राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही अपने-अपने निर्धारित स्थान पर शुरू होगी.
इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा. दूसरे दिन मंगलवार की कार्यवाही के दौरान वर्ष 2019-20 का बजट पेश होगा. वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी के अनुसार, इस बार सरकार अपना बजट तो पूरा पेश करेगी. लेकिन सिर्फ शुरू के चार महीने का खर्च लेखानुदान के रूप में पास करवायेगी.
बाद में जब मॉनसून सत्र जून या जुलाई में शुरू होगा, तब पूरा बजट पास करवाया जायेगा और इसी दौरान बजट पर विभागवार बहस भी करवायी जायेगी. लोकसभा चुनाव होने की वजह से इस बार बजट सत्र इतने कम दिनों का चलाया जा रहा है.
मालूम हो कि प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार बजट सत्र के दौरान सात बैठकें होगी. विधायी कार्यों की वजह से बाद में अगर जरूरत पड़ी, तो इसे बढ़ाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




