नीतीश कुमार ने की राज्य की शांति एवं समृद्धि के लिए मां शारदे की पूजा अर्चना

पटना : बिहार के मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना में आईएएस कॉलोनी स्थित मुख्य सूचना आयुक्त एके सिन्हा के आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया तथा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की. उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी और सरस्वती […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना में आईएएस कॉलोनी स्थित मुख्य सूचना आयुक्त एके सिन्हा के आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया तथा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की. उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.
मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें भी दी. इस अवसर पर अध्यक्ष बिहार विधानसभा विजय कुमार चौधरी, प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सचिव खाद्य, उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




