मोकामा : राजेंद्र सेतु पर वाहनों का दबाव, जाम
Updated at : 10 Feb 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : राजेंद्र सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आये दिन जाम की स्थिति बन रही है. शनिवार को भी अहले सुबह से दोपहर तक वाहनों की रफ्तार थमी रही. स्थानीय पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक वाहन के खराब होने से परिचालन वनवे हो गया. वाहनचालकों ने आगे निकलने […]
विज्ञापन
मोकामा : राजेंद्र सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आये दिन जाम की स्थिति बन रही है. शनिवार को भी अहले सुबह से दोपहर तक वाहनों की रफ्तार थमी रही.
स्थानीय पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक वाहन के खराब होने से परिचालन वनवे हो गया. वाहनचालकों ने आगे निकलने की होड़ में ओवरटेकिंग शुरू कर दी.
इससे थोड़ी ही देर में भीषण जाम लग गया. बताया जा रहा है कि भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक रोक दिया है. इसको लेकर उत्तरी बिहार जाने वाले राजेंद्र सेतु से होकर गुजर रहे हैं. इसके चलते सेतु से होकर आवागमन करने वाले वाहनों में इजाफा हो गया. यातायात व्यवस्था सुचारु रखना स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




