पटना : भाजपा के लिए भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की अनोखी व्याख्या है : शिवानंद

Updated at : 07 Feb 2019 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : भाजपा के लिए भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की अनोखी व्याख्या है : शिवानंद

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा के लिए भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की अनोखी व्याख्या है. जो इनके साथ है, वह हरिश्चंद्र और जो इनके विरुद्ध है वह भ्रष्ट और भ्रष्टाचारी. नीतीश कुमार जब इनसे अलग हुए तो सुशील कुमार मोदी ने ही आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार […]

विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा के लिए भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की अनोखी व्याख्या है. जो इनके साथ है, वह हरिश्चंद्र और जो इनके विरुद्ध है वह भ्रष्ट और भ्रष्टाचारी.
नीतीश कुमार जब इनसे अलग हुए तो सुशील कुमार मोदी ने ही आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार ने भी चारा घोटाला का पैसा खाया है. अब नीतीश कुमार इनके साथ हो गये हैं, तो सुशील मोदी की नजरों में वे दुनिया के सबसे पाक-साफ राजनेता हो गये हैं. तिवारी ने कहा कि बंगाल के मुकुल राॅय या असम के मौजूदा वित्त मंत्री हेमंत कुमार शर्मा के साथ भी यही सिद्धांत लागू होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन