पटना : बीपीएससी में कॉपी जांचने की राशि हुई दोगुनी
Updated at : 01 Feb 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षार्थियों की कापियों को जांचने के लिए अब शिक्षकों को अधिक पैसे मिलेंगे. आयोग ने मौजूदा दर को करीब दोगुना कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य परीक्षा की कापियों को जांचने पर अब कम से कम आठ […]
विज्ञापन
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षार्थियों की कापियों को जांचने के लिए अब शिक्षकों को अधिक पैसे मिलेंगे. आयोग ने मौजूदा दर को करीब दोगुना कर दिया है.
सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य परीक्षा की कापियों को जांचने पर अब कम से कम आठ सौ रुपये पारिश्रमिक मिलेगा. इसके अलावा सौ रुपये प्रति कापी का भुगतान किया जायेगा. पहले इसके लिए परीक्षकों को 50 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के अलावा प्रति परीक्षक 400 रुपये मिलते थे.
मुख्य परीक्षक को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के 15 प्रतिशत की दोबारा जांच के लिए 20 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के अलावा परीक्षकों के पारिश्रमिक की औसत राशि मिलती थी. अब मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के 15 प्रतिशत की पुनजांच के लिए 40 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के अलावा परीक्षकों के पारिश्रमिक की औसत राशि मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




