पटना : परीक्षा केंद्र से 200 मी. दूर रहेंगे आम लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 9:13 AM
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में बुधवार को वार्षिक बोर्ड परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में वीडियाे कान्फ्रेंस आयोजित की गयी.इसमें जिले के सभी जवाबदेह अफसरों ने भागीदारी की. इस दौरान अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा कि […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में बुधवार को वार्षिक बोर्ड परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में वीडियाे कान्फ्रेंस आयोजित की गयी.इसमें जिले के सभी जवाबदेह अफसरों ने भागीदारी की. इस दौरान अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कदाचार में लिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में अगर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश करता है तो कानूनी कार्रवाई होगी. आनंद किशोर ने बताया कि केंद्र के अंदर केंद्राधीक्षक को छोड़ कोई मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे. सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. केंद्र के अंदर और बाहर विडियोग्राफी होगी. संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिला पदाधिकारी की है. ‘बिहार बोर्ड एग्जामिनेशन 2019’ नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. इसमें वरिष्ठ अधिकारी जोड़े गये हैं.
इंटर वार्षिक परीक्षा 6 फरवरी से होगी. 7 फरवरी से बारकोडिंग होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी पुरुष व महिला वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति तय करेंगे.
बनेंगे मॉडल परीक्षा केंद्र
अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि प्रत्येक जिले में चार–चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये जाएं, जिनमें परीक्षार्थी से लेकर वीक्षक, पुलिस बल, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सभी महिलाएं होंगी.
पटना. आगामी माह से शुरू होने जा रही दोनों बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस संदर्भ में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अख्तियार की जायेगी. लिहाजा परीक्षाएं एकदम कदाचार मुक्त होनी चाहिए. यह बात प्रदेश में सभी जिलों के लिए नामित नोडल अफसरों की विशेष बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कही.
डॉ मदन मोहन झा स्मृति सभागार में बुधवार को आयोजित इस बैठक में महाजन ने साफ कर दिया कि नोडल अफसरों को अपनी जवाबदेही ठीक ढंग से निभानी होगी. बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे. अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी परीक्षा के दौरान अपने आवंटित जिले में ही रहेंगे. उनकी जिम्मेदारी होगी कि समिति की तरफ से स्वच्छ और कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराएं.
किये गये हैं कई अहम बदलाव
आनंद किशोर ने कहा कि समिति ने इस बार छात्र हित में कई अहम बदलाव किये हैं. इनमें परीक्षा केंद्रों पर प्रिंटेड उत्तर पुस्तिकाओं को उपलब्ध कराना विशेष रूप से शामिल है. सभी नोडल पदाधिकारी अपने आवंटित जिले में 31 जनवरी तक हर हाल में पहुंच जाएं. इसके बाद नोडल अफसर संबंधित जिले के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे.
परीक्षा केंद्रों को मुहैया करायी गयी प्री-प्रिंटेड उत्तर पुस्तिकाओं एवं ओएमआर शीट को हॉल वार, सिटिंग वार, विषयवार एवं तिथिवार मिलान स्टैकिंग समिति द्वारा परीक्षार्थियों के रोल शीट से कर लिया जाये, ताकि परीक्षा के दौरान फुलप्रूफ व्यवस्था हो सके. आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पूर्व तक जो विद्यार्थी विद्यालय के गेट पर हैं, उन्हें प्रवेश की अनुमति मिल जाये.
सीबीएसइ की ओर से 10वीं और 12वीं के प्रवेशपत्र जारी
स्कूल से पा सकेंगे प्रवेशपत्र
विशेष निर्देश
-इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी
-परीक्षार्थी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें
-परीक्षा में 10 बजे से पहले पहुंचना होगा
-स्कूल की यूनिफॉर्म और स्कूल के आइडी कार्ड के साथ पहुंचना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










