Khatron Ke Khiladi 15: ओरी के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, रिपोर्ट्स ने बढ़ाई हलचल

रोहित शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम
Khatron Ke Khiladi 15: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 से अविका गौर का सफर खत्म हो गया है. वह ओरी के बाद एलिमिनेट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनी. हालांकि चैनल की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी नहीं आया है.
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही है. कंटेस्टेंट्स बिहाइंड द सीन्स के वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अविका गौर का सफर इस सीजन में खत्म हो गया है. वह एलिमिनेट होने वाली दूसरी प्रतियोगी बनी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 15 से एलिमिनेट हुई अविका गौर
इससे पहले खबरें आई थीं कि सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे. अब अविका गौर के एलिमिनेशन की चर्चा भी तेज हो गई है. हालांकि शो के निर्माताओं की ओर से अभी तक इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अविका का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका.
दूसरी बार खतरों के खिलाड़ी में अविका ने लिया है भाग
दिलचस्प बात यह है कि अविका गौर इससे पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा रह चुकी हैं. वह शो के नौवें सीजन में नजर आई थीं, जिसकी शूटिंग अर्जेंटीना में हुई थी. उस सीजन में भी उनका परफॉर्मेंस ज्यादा लंबा नहीं चला था और वह सबसे पहले बाहर होने वाली प्रतियोगी बनी थीं. ऐसे में इस बार भी उनका जल्दी बाहर होना फैंस के लिए हैरानी का विषय बन गया है.
ये कंटेस्टेंट्स मचाएंगे धमाल
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ साल 2026 के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक माना जा रहा है. पिछले साल यह फ्रेंचाइजी दर्शकों को देखने नहीं मिली थी, जिसके कारण नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग मई 2026 से दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शुरू हो चुकी है. इस बार शो में नए और पुराने दोनों तरह के प्रतियोगी नजर आ रहे हैं. जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भाट, अविनाश मिश्रा, ओरी, हर्ष गुर्जाल और शगुन शर्मा शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh Fees: धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस, वजह जान रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










