बिहार को आज मिलेगा नया डीजीपी देर रात तक कयासों का दौर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य को गुरुवार को नया डीजीपी मिल जायेगा. संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को विशेष दूत के जरिये सीलबंद लिफाफे में डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम भेज दिया है. वर्तमान डीजीपी केएस द्��िवेदी का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो जायेगा. नये डीजीपी के लिए यूपीएससी ने किन तीन […]
विज्ञापन
पटना : राज्य को गुरुवार को नया डीजीपी मिल जायेगा. संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को विशेष दूत के जरिये सीलबंद लिफाफे में डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम भेज दिया है. वर्तमान डीजीपी केएस द्विवेदी का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो जायेगा.
नये डीजीपी के लिए यूपीएससी ने किन तीन अफसरों को योग्य पाया है, यह जानने के लिए पुलिस और गृह विभाग के आला अधिकारी देर रात तक अपने-अपने सूत्रों से संपर्क साधे रहे. गुरुवार को दोपहर के बाद कभी भी नये डीजीपी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो सकती है.
केएस द्विवेदी को आज परंरागत रूप से दी जायेगी विदायी
1984 बैच के आइपीएस अधिकारी केएस द्विवेदी 31 जनवरी यानी गुरुवार को रिटायर्ड हो रहे हैं. वो मूल रूप से यूपी के उरई के रहने वाले हैं. द्विवेदी को बीते साल 28 फरवरी को बिहार का डीजीपी बनाया गया था. परंपरा के तहत उनकी विदाई समारोह मिथिलेश स्टेडियम में तीन बजे होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










