पटना : दीघा के स्कूल में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव
Updated at : 29 Jan 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दीघा थाने के मखदुमपुर इलाके में स्थित इंद्र प्रसाद सिंह गंगस्थली उच्च माध्यमिक बालिका ज्ञानपीठ विद्यालय परिसर में सोमवार की अहले सुबह पेड़ से लटके हुए 30 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. उक्त युवक गमछे से बने फांसी के फंदे में लटका हुआ था. शव की पहचान नहीं हो सकी […]
विज्ञापन
पटना : दीघा थाने के मखदुमपुर इलाके में स्थित इंद्र प्रसाद सिंह गंगस्थली उच्च माध्यमिक बालिका ज्ञानपीठ विद्यालय परिसर में सोमवार की अहले सुबह पेड़ से लटके हुए 30 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया.
उक्त युवक गमछे से बने फांसी के फंदे में लटका हुआ था. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में परिजनाें की तलाश करने में जुट गयी है और उसके फोटो को हर थाना पुलिस को भेजा गया है. इस संबंध में पुलिस ने स्कूल कर्मचारियों से लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो यह जानकारी मिली कि वह स्कूल के इर्द-गिर्द रविवार को देखा गया है. पुलिस इस मामले में हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर छानबीन में जुटी है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
सोमवार को स्कूल खुला तो लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक शनिवार को गणतंत्र दिवस था और वहां झंडा फहराने के लिए बाद सभी चले गये थे. इसके बाद रविवार को स्कूल बंद था. सोमवार को जब एक स्कूल कर्मचारी पहुंची, तो उसने शव को देखा और हो-हल्ला मचाया. इसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गये. युवक ने शर्ट व पैंट पहन रखी थी, लेकिन उस इलाके के लोग उसे नहीं पहचानते थे. उसके पॉकेट से भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




