पटना : अब सहरसा से चलेगी पटना मुंबई हमसफर एक्सप्रेस

Updated at : 24 Jan 2019 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब सहरसा से चलेगी पटना मुंबई हमसफर एक्सप्रेस

तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार पटना : रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में आने वाली या फिर गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार किया हैं. इसमें कोसी क्षेत्र की जनता को दूसरे हमसफर एक्सप्रेस की सौगात दी गयी है. मुंबई-पटना-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22913/14 […]

विज्ञापन
तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार
पटना : रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में आने वाली या फिर गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार किया हैं.
इसमें कोसी क्षेत्र की जनता को दूसरे हमसफर एक्सप्रेस की सौगात दी गयी है. मुंबई-पटना-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22913/14 बांद्रा-पटना-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस अब सहरसा से चलेगी. यह ट्रेन सहरसा-पटना के बीच बेगूसराय व खगड़िया में रुकेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड पटना-सहरसा के बीच टाइम-टेबल तैयार कर रही है.
समय निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होते ही परिचालन विस्तार कर दिया जायेगा. इसके बाद कोसी क्षेत्र के जनता को जबलपुर-भुसावल-उधना-वलसाड के रास्ते मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी. गौरतलब है कि पहले से ही सहरसा के रास्ते कटिहार-आनंद विहार के बीच चंपारण हमसफर एक्सप्रेस चल रही है.
इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 19710/19709 कामाख्या-जयपुर कवि गुरु एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार उदयपुर तक किया गया है.
इस ट्रेन का जयपुर से उदयपुर के बीच अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली व राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या सिंगरौली/शक्तिनगर-बरेली 14369/24369-14370/24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार करते हुए टनकपुर तक किया गया है. यह ट्रेन बरेली व टनकपुर के बीच बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत व मझोला पकड़िया स्टेशन पर रुकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन