तेज प्रताप ने चुपचाप कर ली ''गृह प्रवेश'' की पूजा, नहीं लगी किसी को भनक

Published at :18 Jan 2019 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप ने चुपचाप कर ली ''गृह प्रवेश'' की पूजा, नहीं लगी किसी को भनक

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को अपने नये घर में विधिवत गृह प्रवेश की पूजा की. तेज प्रताप अब जल्द ही अपने इस नये बंगले में शफ्टि करेंगे. तेज प्रताप ने चुपके से अपने घर में प्रवेश किया और पूजा की भनक किसी को नहीं […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को अपने नये घर में विधिवत गृह प्रवेश की पूजा की. तेज प्रताप अब जल्द ही अपने इस नये बंगले में शफ्टि करेंगे. तेज प्रताप ने चुपके से अपने घर में प्रवेश किया और पूजा की भनक किसी को नहीं लगने दी. अक्सर चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या के बिना शुक्रवार को नये घर में गृह प्रवेश कर लिया. ऐश्वर्या राय से कोर्ट में तलाक के लिए दिये गये आवेदन के बाद से घर से बाहर रह रहे हैं.

विदित हो कि राजद विधायक तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश से व्यक्तिगत रूप से अपने लिए एक घर की मांग की थी. अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर से भी दूरी बना ली थी. ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि खरमास के बाद 18 जनवरी को तेज प्रताप अपने नये बंगले में गृहप्रवेश की पूजा करेंगे. लेकिन, उन्होंने बताया कि पंडित ने बताया कि अच्छा मुहूर्त 17 को ही बन रहा है तो तेज प्रताप ने एक दिन पहले ही गृहप्रवेश की पूजा कर ली.

आश्चर्य की बात ये रही की तेज प्रताप ने अपने गृहप्रवेश की पूजा में किसी को भी आमंत्रित नहीं किया था. उन्हें राज्य सरकार की तरफ से स्ट्रेंट रोड में दो नम्बर का बंगला आवंटित किया गया है. उनका आवास बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और एसएसपी गरिमा मलिक के बगल में है. जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द तेज प्रताप यादव गृहप्रवेश की पूजा के बाद अपने मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें फोन कर बात की थी और उन्हें सरकारी बंगला अलॉट करने का आश्वासन दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन