मसौढ़ी : शार्ट सर्किट से घर में लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर राख
Updated at : 16 Jan 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : थाना के खरांट गांव के दुलारचंद पासवान के झोंपड़ीनुमा मकान में मंगलवार की देर शाम बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि इसमें करीब दो लाख की संपत्ति की क्षति हुई है. मंगलवार की देर शाम दुलारचंद पासवान के घर […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : थाना के खरांट गांव के दुलारचंद पासवान के झोंपड़ीनुमा मकान में मंगलवार की देर शाम बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि इसमें करीब दो लाख की संपत्ति की क्षति हुई है. मंगलवार की देर शाम दुलारचंद पासवान के घर में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी.
उस वक्त घर के एक कमरे में टेलीविजन खुला हुआ था. आग लगते ही टेलीविजन भी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया व आग की धधक और तेज हो गयी. अगलगी में पूरा घर व घर में रखे सारे सामान व 45 हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गया.
बताया जाता है कि दुलारचंद पासवान की पत्नी जीविका की सदस्य है और उसने मंगलवार को ही 30 हजार रुपये ऋण लिया था वह भी जलकर नष्ट हो गया. इस अगलगी में दुलारचंद पासवान के मवेशी भी झुलस गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




