पटना : एनएमसीएच में बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के डॉक्टर और कर्मचारी अब पुलिस सुरक्षा में मरीजों का उपचार करेंगे. मेडिकल स्टाफ पर आये दिन हमले की घटनाओं को रोकने के लिये यहां अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है. इसके लिये गृह विभाग ने 14 पदों का सृजन कर दिया है. एनएमसीएच में […]
विज्ञापन
पटना : नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के डॉक्टर और कर्मचारी अब पुलिस सुरक्षा में मरीजों का उपचार करेंगे. मेडिकल स्टाफ पर आये दिन हमले की घटनाओं को रोकने के लिये यहां अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है. इसके लिये गृह विभाग ने 14 पदों का सृजन कर दिया है.
एनएमसीएच में मरीजों का इलाज कराने आये उनके तीमारदारों और अन्य असामाजिक तत्वों से संस्थान में कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे थे. परिसर की सुरक्षा की मांग की गयी थी, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी थी. गुरुवार को गृह विभाग ने इस चौकी के लिये एक दारोगा, एक सहायक दारोगा अौर 12 सिपाहियों की नियुक्ति को 14 पदों के सृजन की अधिसूचना जारी कर दी. इस चौकी के संचालन पर सरकार को सालाना 58 लाख 73 हजार 800 रुपये का खर्च वहन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










