पटना : पथ निर्माण विभाग के छह अभियंताओं का किया गया तबादला

Updated at : 11 Jan 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण विभाग के छह अभियंताओं का किया गया तबादला

पटना : पथ निर्माण विभाग के छह अभियंताओं का गुरुवार को तबादला किया गया है. विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पटना के अधीक्षण अभियंता हनुमान प्रसाद चौधरी का तबादला प्रभारी मुख्य अभियंता (बजट) एवं योजना, पथ निर्माण विभाग के पद पर किया गया है. योजना एवं विकास विभाग […]

विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण विभाग के छह अभियंताओं का गुरुवार को तबादला किया गया है. विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पटना के अधीक्षण अभियंता हनुमान प्रसाद चौधरी का तबादला प्रभारी मुख्य अभियंता (बजट) एवं योजना, पथ निर्माण विभाग के पद पर किया गया है.
योजना एवं विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर प्रसाद शर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता, अग्रिम योजना उपभाग, पथ निर्माण विभाग में बनाया गया है. पथ निर्माण विभाग के विशेष पदाधिकारी (यातायात) संजय कुमार को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड का प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है.
पथ निर्माण विभाग में मुख्यालय (निरूपण) अंचल के अधीक्षण अभियंता सोहैल अख्तर को केंद्रीय निरूपण संगठन में प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है. केंद्रीय निरूपण संगठन के मुख्य अभियंता राजकुमार लाल को सीमांचल उपभाग का मुख्य अभियंता बनाया गया है. अग्रिम योजना उपभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता रमेश कुमार सिंह को पथ संधारण में प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन