पटना : आज दिन भर चलेगी निलंबित पुलिसकर्मियों की बहाली
Updated at : 11 Jan 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पुलिस मुख्यालय ने छोटी- छोटी बातों पर निलंबित पुलिसकर्मियों को बहाल करने के लिए आदेश जारी कर दिया है.अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को प्रदेश के सभी एसएसपी, एसपी और एसपी रेल को आदेश दिया है कि वह 11 जनवरी को जिला पुलिस केंद्र पर दिन भर बैठें और जिले […]
विज्ञापन
पटना : पुलिस मुख्यालय ने छोटी- छोटी बातों पर निलंबित पुलिसकर्मियों को बहाल करने के लिए आदेश जारी कर दिया है.अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को प्रदेश के सभी एसएसपी, एसपी और एसपी रेल को आदेश दिया है कि वह 11 जनवरी को जिला पुलिस केंद्र पर दिन भर बैठें और जिले भर के निलंबित और वेतन से वंचित पुलिसकर्मियों के मामलों का निस्तारण करें. यदि किसी गंभीर मामले में निलंबित किया है अथवा वेतन रोका है, तो विभागीय कार्यवाही कर बहाल और वेतन दें. इस आदेश के अनुपालन की रिपाेर्ट शुक्रवार की शाम को पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी.
एडीजी ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी निलंबित हैं. पुलिस मैन्युअल के अनुसार किसी को भी दंड के रूप में निलंबित नहीं किया जा सकता है. निलंबित करने का उद्देश्य केवल यह है कि अधिकारी के विरुद्ध जांच भली भांति हो सके, इसलिए निलंबन का आदेश ध्यानपूर्वक दिया जाना चाहिए. इसके बावजूद कई पुलिसकर्मियों को छोटे-छोटे आरोपों के लिए निलंबित कर दिया गया है.
निलंबन के मामलों में समय से निर्णय भी नहीं लिया जा रहा है. इससे जिलों में बल की कमी हो जा रही है. जिसका प्रभाव कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है. एडीजी ने आदेश दिया है कि सभी, एसएसपी, एसपी, एसपी रेल ने कितने पुलिसकर्मियों को निलंबन से मुक्त किया. कितने को वेतन मुक्त किया इसकी रिपोर्ट प्रभारी डीएसपी पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से एडीजी को देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




