पटना : सातवें वेतनमान पर होने वाले खर्च की गणना को बनी टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निगमकर्मियों को सातवां वेतनमान देने का निर्णय पटना : राज्यकर्मियों की तर्ज पर एक अप्रैल, 2017 से निगमकर्मियों को सातवां वेतनमान देने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने नगर वित्त एवं लेखा नियंत्रक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है. इस टीम को जिम्मेदारी […]
विज्ञापन
निगमकर्मियों को सातवां वेतनमान देने का निर्णय
पटना : राज्यकर्मियों की तर्ज पर एक अप्रैल, 2017 से निगमकर्मियों को सातवां वेतनमान देने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने नगर वित्त एवं लेखा नियंत्रक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है.
इस टीम को जिम्मेदारी दी गयी है कि एक अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2018 तक बकाये के भुगतान पर कितनी राशि व्यय होगी. वहीं, इसके बाद आने वाले महीनों में वेतन मद में कितनी राशि खर्च होने की संभावना है, इसकी गणना कर अगले एक माह के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करें. नगर आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि नगर वित्त एवं लेखा नियंत्रक की अध्यक्षता में प्रत्येक शनिवार को बैठक कर अतिरिक्त व्यय की गणना सुनिश्चित करें.
टीम: नगर वित्त एवं लेखा नियंत्रक (अध्यक्ष) n प्रशाखा पदाधिकारी, स्थापना (सदस्य) n प्रशाखा पदाधिकारी, लेखा (सदस्य) n चार्टर्ड एकाउंटेंट के टीम लीडर (सदस्य).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










