पटना : 4:45 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची ब्रह्मपुत्र मेल
Updated at : 09 Jan 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कुहासे की कहर कुछ ही ट्रेनों पर पड़ रहा है. कुहासे के दिनों में दिल्ली-पटना, कोटा-पटना, जम्मू तवी-पटना, अमृतसर-पटना आदि रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से चल रही थी. लेकिन, इस कुहासे में अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से आधे और एक घंटे की देरी से पहुंच रही […]
विज्ञापन
पटना : कुहासे की कहर कुछ ही ट्रेनों पर पड़ रहा है. कुहासे के दिनों में दिल्ली-पटना, कोटा-पटना, जम्मू तवी-पटना, अमृतसर-पटना आदि रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से चल रही थी. लेकिन, इस कुहासे में अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से आधे और एक घंटे की देरी से पहुंच रही है.
मंगलवार को दिल्ली से पटना आने वाली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मुंबई-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस आदि निर्धारित समय से स्टेशन पहुंची. सिर्फ ब्रह्मपुत्रा मेल 4:45 बजे, मगध एक्सप्रेस 2:30 घंटे, अन्नया एक्सप्रेस 3:40 घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 1:30 घंटे, नॉर्थ-इस्ट एक्सप्रेस 2:10 घंटे और श्रमजीवी एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




