पटना ट्रेड यूनियनों की हड़ताल : बैंक, डाक, बीमा सहित अन्य काम रहे बाधित

Published at :09 Jan 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना ट्रेड यूनियनों की हड़ताल : बैंक, डाक, बीमा सहित अन्य काम रहे बाधित

पटना : ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंक, डाकघर और बीमा कार्यालय में काम बाधित रहा . कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डाकघर, बैंक व बीमा कार्यालय में ताले लटके रहे. हड़ताल से बैंक व डाकघर के लगभग 40-45 हजार करोड़ से अधिक का लेन-देन बाधित हुआ. प्रदेश की 8054 […]

विज्ञापन
पटना : ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंक, डाकघर और बीमा कार्यालय में काम बाधित रहा . कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डाकघर, बैंक व बीमा कार्यालय में ताले लटके रहे. हड़ताल से बैंक व डाकघर के लगभग 40-45 हजार करोड़ से अधिक का लेन-देन बाधित हुआ.
प्रदेश की 8054 बैंक शाखाओं और 8950 डाकघरों में ताले लटके रहे. बैंकों से लगी एटीएम के शटर तक नहीं उठे. इस हड़ताल से स्टेट बैंक ने अपने को अलग रखा था. इससे एसबीआइ में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ. वहीं वाम दलों का बिहार बंद बुधवार को है.
इसकी सफलता के लिए वाम दलों सहित सभी ट्रेड यूनियनों ने पूरी ताकत झोंक दी. माकपा के सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल के दौरान पटना में हड़ताल सफल रही. बुधवार को पूरे राज्य में बंद को सफल बनाने के लिए वाम दल तैयार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन