पटना : 10 मिनट पहले मिलेगा केंद्र पर प्रवेश

Updated at : 08 Jan 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 10 मिनट पहले मिलेगा केंद्र पर प्रवेश

पटना : इस साल होने वाली बिहार बोर्ड की इंटर व मैट्रिक परीक्षा में छात्रों को परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलेगा. प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट पूर्व यानि सुबह 09:20 बजे तक जबकि दोपहर 01:45 बजे से प्रारंभ होने वाली दूसरी पाली […]

विज्ञापन
पटना : इस साल होने वाली बिहार बोर्ड की इंटर व मैट्रिक परीक्षा में छात्रों को परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलेगा. प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट पूर्व यानि सुबह 09:20 बजे तक जबकि दोपहर 01:45 बजे से प्रारंभ होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा में दोपहर 01:35 तक प्रवेश करेंगे.
सोमवार को बापू सभागार में आयोजित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कार्यशाला में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी. मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2019 के लिए तय हो चुके प्रदेश भर के केंद्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने परीक्षा संचालन से जुड़ी कई बातें बतायी और जरूरी हिदायतें भी दीं. इस दौरान केंद्राध्यक्षों ने अपने सुझाव भी दिये.
10 % सादी उत्तर पुस्तिकाएं
करीब चार घंटे से ज्यादा समय चली इस कार्यशाला में बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बताया गया कि इस बार मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में प्रिंटेड उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी.
इसमें परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर और दूसरी जानकारियां पहले से ही प्रिंट होंगी. समित के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जिन परीक्षार्थियों की प्रिंटेड उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंचेगी, उनकी समस्या के समाधान के लिए उपाय किये गये हैं. उन्होंने बताया कि दस फीसदी सादी उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचायी जायेंगी. ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके. प्रत्येक 25 विद्यार्थियों पर एक वीक्षक की नियुक्ति की जायेगी.
उन्होंने बताया कि इंटर व मैट्रिक के सभी विषयों में प्रश्न पत्रों के कुल 10 सेट होंगे. सभी केंद्राधीक्षक वीक्षकों को यह निर्देश देंगे कि वे अपने उत्तरपुस्तिका में प्रश्नपत्र सेट कोड अवश्य अंकित करेंगे तथा संगत गोलों को भरेंगे.
इसकी जांच भी सुनिश्चित की जायेगी. केंद्र पर पहुंचने वालों लोगों के नाम एक विशेष रजिस्टर में लिखे जायेंगे. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बार इंटर के लिए कुल 1,339 केंद्र जबकि मैट्रिक के लिए 1,418 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, इलेक्टाॅनिक गैजेट्स, व्हाइटनर एवं इरेजर आदि ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.
कार्यशाला में निदेशक, आईटी एवं इंटर मीडिएट तथा मैट्रिक के परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षा संचालन के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया. कार्यशाला में अध्यक्ष के साथ अनूप कुमार सिन्हा, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, मो० सलाहुद्दीन खां, परीक्षा नियंत्रक (मा०), योगेश मिश्र, परीक्षा नियंत्रक (उ०मा०) एवं समिति के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसमें करीब साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन