मुकेश सहनी के माछ-भात कार्यक्रम में शामिल हुए तेजस्वी, कहा- लोकतंत्र बचाने को हम हुए एकजुट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 5:34 PM
पटना : सोमवार को पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा माछ-भात के भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और देश बचाने के लिए हम एकजुट हुए हैं. देश में इन दिनों अघोषित इमरजेंसी है. कुछ लोग देश में […]
पटना : सोमवार को पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा माछ-भात के भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और देश बचाने के लिए हम एकजुट हुए हैं. देश में इन दिनों अघोषित इमरजेंसी है. कुछ लोग देश में संविधान की जगह नागपुरिया कानूनी लागू करना चाहते हैं. वैसी ताकतों के मंसूबों को महागठबंधन सफल नहीं होने देगी. वहीं, इस कार्यक्रम में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हम(से) सुप्रीमो जीतनराम मांझी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित महागठबंधन के तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए.
इस अवसर सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि पटना के बाद बिहार के सभी जिलों में ‘माछ-भात खाएंगे, महागठबंधन को जिताएंगे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. ज्यादातर जिलों में मुकेश स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. साथ ही सभी जिलों में महागठबंधन के राज्य और जिले के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे. सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर महागठबंधन जीत दर्ज करेगी.मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में मत्स्य उत्पाद पर मल्लाह समाज का अधिकार है और इसके विकास के लिए वीआईपी व निषाद विकास संघ द्वारा सभी तरह के प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










