पटना : महिलाएं कृषि एवं घरेलू अर्थव्यवस्था की सबसे अहम कड़ी : प्रेम कुमार

Updated at : 07 Jan 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : महिलाएं कृषि एवं घरेलू अर्थव्यवस्था की सबसे अहम कड़ी : प्रेम कुमार

पटना : कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा है कि महिलाएं कृषि व्यवस्था की रीढ होती हैं. महिलाएं घरेलू अर्थव्यवस्था की सबसे अहम कड़ी होती है. जब तक कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सुदृढ नहीं किया जायेगा, तब तक कृषि के विकास की बात अधूरी रहेगी. खेती किसानी को व्यवसाय के तौर पर अपनाने […]

विज्ञापन

पटना : कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा है कि महिलाएं कृषि व्यवस्था की रीढ होती हैं. महिलाएं घरेलू अर्थव्यवस्था की सबसे अहम कड़ी होती है. जब तक कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सुदृढ नहीं किया जायेगा, तब तक कृषि के विकास की बात अधूरी रहेगी. खेती किसानी को व्यवसाय के तौर पर अपनाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना होगा.

वे रविवार को कृषि विभाग की योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए महिलाओं के क्षमतावर्द्धन के लिए आयोजित क्षमतावर्द्धन कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे. कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार कृषि क्षेत्र में महिलाओं के सुदृढीकरण एवं कृषि व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढाने के लिए लिए सभी योजनाओं में 30 प्रतिशत राशि महिलाओं को मिलेगी. महिलाओं को स्थायी रूप से फायदा पहुंचे इसके लिए देश में महिला सहकारिता को मजबूत बनाना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन